Operation Ajay की इजरायल से 5वीं उड़ान, 268 भारतीय पहुंचे नई दिल्ली; 'भारत माता की जय' के लगे नारे

New Delhi: हमास के इजारयल पर हुए हमले के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए केंद्र की मोदी सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत पांचवीं फ्लाइट मंगलवार रात 11 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंची।
Operation Ajay
Operation AjaySocial Media

नई दिल्ली, हि.स.। हमास के इजारयल पर हुए हमले के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए केंद्र की मोदी सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत पांचवीं फ्लाइट मंगलवार रात 11 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंची। स्पाइसजेट के इस विमान से 286 लोगों को लाया गया। इन लोगों ने इस मौके पर भारत माता की जय के नारे लगाए। इनमें 268 भारतीय और 18 नेपाली नागरिक शामिल हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन ने एयरपोर्ट पर सभी की अगवानी की।

1100 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी हुई

सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह खुशखबरी एक्स पर साझा की है। बताया गया है कि स्पाइसजेट के इस विमान (ए 340) में रविवार को तेल अवीव में उतरने के बाद तकनीकी समस्या आ गई थी। इस वजह से विमान को जार्डन ले जाया गया। इसे पहले सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौटना था।

एल मुरुगन ने कहा है कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। वह उन सभी भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है जो अपने वतन लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन अजय के तहत अब तक 1100 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी कराई जा चुकी है।

ऑपरेशन के पहले चरण में यात्रियों का पहला दल शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा

इस ऑपरेशन के पहले चरण में यात्रियों का पहला दल शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा था। शुक्रवार रात 11ः02 बजे इजरायल की राजधानी तेल अवीव से भारतीयों के दूसरे दल को लेकर विमान ने उड़ान भरी। 235 लोगों के इस दल में दो शिशु भी हैं। यह विमान शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचा।

इजरायल के सफेड स्थित इलान यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे भारतीय छात्र सूर्यकांत तिवारी का कहना है कि इजरायल में खौफ का माहौल है। स्थिति बेहद खराब है। वह वतन आकर खुश हैं। इसके लिए भारत सरकार का धन्यवाद।

दूसरे चरण में फ्लाइट शनिवार को नई दिल्ली पहुंची

केंद्र सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत तनावग्रस्त इजराइल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गई। विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर सभी की अगवानी की। हमास के इजरायल पर हमले के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। दोनों के बीच इस महीने की 7 तारीख से लड़ाई जारी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in