back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा कोरोना लाइव: एक दिन में कोरोना के 8 हजार 399 नये केस दर्ज

भुवनेश्वर, 02 जून (हि.स.)। ओडिशा में बीते एक दिन में कोरोना के 8 हजार 399 नए मामले दर्ज किये गये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7 लाख 82 हजार 131 हो गई है। अभीतक राज्य में 6 लाख 92 हजार 027 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 87 हजार 220 है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नये मामलों में से 4 हजार 741 संगरोध से हैं जबकि 3 हजार 658 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक 1102 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अनुगुल जिले जिले से 468 तथा बालेश्वर जिले से 240 संक्रमित मिले हैं। बरगढ़ जिले से 189 संक्रमितों की पहचान की गई है। भद्रक जिले से 147 जबकि बलांगीर जिले से 116 संक्रमित की पहचान की गई है। बौद्ध से 166, कटक जिले से 766 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसी तरह देवगड़ जिले से 81, ढेंकानाल जिले से 451 संक्रमित मिले हैं। गजपति जिले से 80, गंजाम जिले से 65, जगतसिंहपुर जिले से 269 संक्रमितों की पहचान की गई है। जाजपुर जिले 514 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। झारसुगुडा जिले से 53 संक्रमितों की पहचान की गई है। कलाहांडी जिले से 190 संक्रमित मिले हैं जबकि कंधमाल जिले से 95 संक्रमित मिले हैं। केन्द्रापडा जिले से 210 संक्रमित की पहचान की गई है। केन्दुझर जिले से 186 संक्रमितों की पहचान हुई है। खोर्धा जिले से 1102 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। कोरापुट जिले से 178 मालकानगिरि जिले से 128 संक्रमित मिले हैं। मयुरभंज जिले से 485, नवरंगपुर जिले से 200 संक्रमित मिले हैं जबकि नयागढ़ जिले से 223 संक्रमितों की पहचान की गई है। नूआपडा जिले से 34 संक्रमितों की पहचान की गई है। पुरी जिले से 475 संक्रमितों की पहचान की गई है। रायगड़ा जिले से 292 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। संबलपुर जिले से 191 संक्रमितों की पहचान की गई है। सोनपुर से 143 संक्रमितों की पहचान हुई है। सुंदरगढ़ जिले से 477 नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह स्टेट पूल में 185 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ समन्वय

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...