नोएडा : सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
नोएडा : सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नोएडा : सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नोएडा, 21 जून (हि.स.)। कोरोना (कोविड 19) के कारण पूरा देश सहमा हुआ है। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लोगों में इतना उत्साह दिखा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योग दिवस मनाया गया जिसमें महिला व बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। योग गुरु उमेश सिंह ने बताया योग का उपयोग सदियों से शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है। योग एक ऐसी क्रिया है जिससे हम इस लॉकडाउन के दौरान अपने घर से बाहर निकले बिना स्वाभाविक रूप से अभ्यास करते हुए अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं। नोएडा वेस्ट में रहने वाले अन्नू खान ने बताया की योग से हमारे जीवन को खुशियां मिलती हैं। साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। हमें रोज व्यायाम करना चाहिए और दूसरे लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 21 जून को प्रति वर्ष पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2015 में यूनाइटेड नेशन के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषणा के बाद सबसे पहले योग दिवस मनाया गया था। इस वर्ष छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कोरोना वायरस के चलते योग दिवस का फोकस घर पर रहकर परिवार के साथ योग करने पर रहा। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ”घर पर योगा और परिवार के साथ योगा” करना था। हिन्दुस्थान समाचार/आदित्य-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in