Noida Fire News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

Galaxy Plaza Fire News: गैलेक्सी प्लाजा में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। हादसे में अपनी जान बचाते हुए दो लोग शीशे की खिड़की से लटक गए। इस घटना में एक व्यक्ति ऊंचाई से नीचे कूद गया।
Noida Fire News
Noida Fire News

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Greater Noida West Fire News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। गैलेक्सी प्लाजा में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। हादसे में अपनी जान बचाते हुए दो लोग शीशे की खिड़की से लटक गए। इस घटना में एक व्यक्ति ऊंचाई से नीचे कूद गया। उसके सिर और रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई है। हालत बेहद नाजुक है। पीड़ित व्यक्ति अस्पताल में जिंगदी-मौत से लड़ रहा है।

मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम

सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है।

मुखर्जी नगर में भी लगी थी आग

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में हाल ही में बड़ा हादसा हो गया था। मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर भयंकर आग गुरुवार की दोपहर को लग गई थी। आग लगते ही वहां पर स्टूडेंट्स में अफरातफरी मच गई थी। मुखर्जी नगर काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका माना जाता है। यहां पर कई राज्यों से छात्र कोचिंग करने के लिए आते हैं। यह पूरा इलाका कोचिंग सेंटरों से भरा हुआ है। लोगों की भीड़ यहां सुबह से शाम तक देखने को मिलती है। ऐसे में आग लगते ही वहां पर अफरातफरी मच गई थी। बच्चे खिड़की से रस्सी की मदद से बाहर आने की कोशिश करने लगे थे। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in