चेन्नई,एजेंसी। तमिलनाडु के श्रम कल्याण एवं कौशल विकास मंत्री सीवी गणेशन ने शनिवार को कहा कि राज्य में रह रहे बाहर के मजदूरो पर हमले की खबर बिलकुल झूठी है।। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मंत्री ने बताया में उत्तर भारत के किसी भी मजदूरों के लिए खतरे की कोई बात नहीं है। वे तमिलनाडु के विकास में बहुत अच्छा योगदान दे रहे हैं। सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मजदूर शांतिपूर्ण वातावरण में काम कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि बड़ी औद्योगिक और छोटी औद्योगिक कंपनियां वर्षों से तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं। इनमें कई राज्यों के मजदूर शांतिपूर्ण वातावरण में काम कर रहे हैं। उत्तरी राज्य के मजदूर बड़ी संख्या में पुल निर्माण और मेट्रो रेल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जुड़े हैं। संबंधित कंपनियां अपने मजदूरों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।