back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, जानिए इसके लक्षण

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि चार अन्य लोगों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क, हि.स.। देश में कोरोना के खत्म होने की खुशी के बीच एक बार फिर वायरस ने दस्तक ने दी है। इस खतरनाक वायरस से दो लोगों की मौत भी हो गई है। इसके बाद केंद्र की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है। कोरोना के फैलने के खतरे को पहले ही देश का हर नागरिक झेल चुका है ऐसे में इस बार किसी प्रकार की चूक ना हो इसलिए केंद्र सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड में आ चुका है।

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है। मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि चार अन्य लोगों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने निपाह संक्रमण को लेकर एक एक्सपर्ट टीम केरल भेज दी है।

मरीजों के सैंपल पुणे जांच के लिए भेजे गए

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निपाह वायरस संक्रमण जैसे समान लक्षण वाले चार मरीजों के सैंपल पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ इन मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। मंत्रालय ने इस गंभीर संक्रमण से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की है ।

जानिए कैसा होता है लक्षण

निपाह वाइरस के शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे ही होते हैं । संक्रमण के 14 दिनों के भीतर इसके लक्षण दिखने लग जाते हैं। शुरुआत के दिनों में बुखार और सिरदर्द के साथ फ्लू जैसे सामान्य लक्षण दिखते हैं। समय के साथ इसके लक्षणों के गंभीर रूप लेने का खतरा बढ़ता जाता है। बुखार, सिरदर्द के साथ सांस लेने में कठिनाई भी बढ़ जाती है। समय के साथ इसके लक्षण गंभीर होते जा सकते हैं, जिसमें ब्रेन इंफेक्शन या इंसेफलाइटिस होने का ख़तरा बढ़ सकता है। यह वायरस चमगादड़ से फैलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Nipah Virus Alert: बंगाल में निपाह वायरल को लेकर सख्त निर्देश, 21 दिनों का क्वारंटाइन और RTPCR अनिवार्य

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल सरकार ने निपाह वायरस (Nipah Virus) को लेकर राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...