back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NewsClick: प्रबीर पुरकायस्थ की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने भेजा नोटिस

New Delhi: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। प्रबीर पुरकायस्थ ने दिल्ली पुलिस की ओर से जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को रिलीज करने की मांग की है। कोर्ट ने इस अर्जी पर भी दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी थी खबर

प्रबीर पुरकायस्थ और न्यूज क्लिक के एचआर हेड अमित चक्रवर्ती फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। 25 अक्टूबर को कोर्ट ने दोनों को 02 नवंबर तक की पुलिस हिरासत में भेजा था। इसके पहले दोनों न्यायिक हिरासत में थे। दोनों को न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स में खबर छपी थी कि न्यूज क्लिक को चीनी प्रोपेगेंडा को बढ़ाने के लिए पैसे मिले हैं। खबर के मुताबिक अमेरिकी मिलियनेर नेविली रॉय सिंघम ने न्यूज क्लिक को चीनी प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने के लिए धन दिए।

प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था

कोर्ट ने 3 अक्टूबर को प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था। तीन अक्टूबर को इस मामले में कई पत्रकारों, यूट्यूबर्स और कार्टूनिस्ट के यहां छापा डाला गया था। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

AI समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली राहत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Uday Bhanu Chib को AI समिट प्रदर्शन मामले में बड़ी राहत मिली है। Patiala House...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...