सीमाओं के प्रहरियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें देशवासी : उप राष्ट्रपति
सीमाओं के प्रहरियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें देशवासी : उप राष्ट्रपति

सीमाओं के प्रहरियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें देशवासी : उप राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 07 दिसम्बर (हि.स.)। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर देश की सीमाओं के प्रहरियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया। देश की सीमाओं पर शौर्य और पराक्रम दिखाने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष सात दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। उप राष्ट्रपति नायडू ने सोमवार को ट्वीट संदेश में कहा- सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर देशवासियों का आह्वान करता हूं कि युद्ध और शांति में देश की रक्षा के लिए समर्पित हमारे वीर सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें। उन्होंने कहा, सैनिकों और उनके परिजनों की देखरेख सारे राष्ट्र का पुनीत दायित्व है, उसके लिए उदारतापूर्वक योगदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in