विवेकानंद के आदर्श अभी भी करते हैं प्रेरित : अमित शाह
विवेकानंद के आदर्श अभी भी करते हैं प्रेरित : अमित शाह

विवेकानंद के आदर्श अभी भी करते हैं प्रेरित : अमित शाह

कोलकाता, 19 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार से शुरू हुए दो दिनों के बंगाल दौरे के पहले दिन कोलकाता में स्वामी विवेकानंद के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रामकृष्ण मिशन में स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने वहां शिव पूजा की। इसकी तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर डाली है और कहा है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने लिखा है, "रामकृष्ण मिशन में कुछ समय बिताना और स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वह भारत माता के महान पुत्र हैं जिन्होंने राष्ट्र के पुनरुद्धार के लिए खुद को समर्पित किया। उनके आदर्शों ने भारत को ज्ञान की नई रोशनी से रोशन किया है जो आज भी हमें प्रेरित करते हैं।" इसके पहले स्वामी जी के शिमला स्ट्रीट स्थित पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने के बाद अमित शाह ने मीडिया से बात की थी।उन्होंने कहा था कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे उस स्थान पर आए हैं जहां से भारतीय चेतना पूरी दुनिया में पहुंची। अमित शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में धर्म सभा में सनातन धर्म के विश्व बंधुत्व के संदेश को पूरी दुनिया को बताया। शाह ने कहा कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी है और यहां से नई चेतना हासिल कर जा रहे हैं। स्वामीजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो तब थे। स्वामी विवेकानंद ने अध्यामिकता को आधुनिकता से जोड़ा है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in