विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश के नक्शे पर रंग बिखेरेगी हरैया विधानसभा: अजय सिंह
विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश के नक्शे पर रंग बिखेरेगी हरैया विधानसभा: अजय सिंह

विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश के नक्शे पर रंग बिखेरेगी हरैया विधानसभा: अजय सिंह

बस्ती, 17 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े तीन साल पूरे होने पर 'हिन्दुस्थान समाचार' ने विधायकों से रिपोर्ट कार्ड जानने को उनकी ओर रुख किया है। इस बाबत बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय सिंह से खास बातचीत हुई। जिला संवाददाता महेंद्र तिवारी के सवालों का जवाब कुछ उस तरह मिला। सवाल-साढे तीन साल में क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया, कुछ बड़ी परियोजनाओं के नाम बताएं जो जमीन पर दिख रहे हो? जबाब-विधायक अजय सिंह ने बताया कि हरैया विधान सभा क्षेत्र में उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों का विकास हो रहा है। मखोड़ा में 25 करोड़ की लागत से परियोजना पूरी हो रही है। 25 लाख की कीमत से शौचालय, धर्मशाला, घाटों और सीढ़ियों का सुंदरीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। राम झूला प्रस्तावित है। इसी प्रकार श्रृंगी नारी, हनुमान बाग, रानी बाग, गांव में धर्मशाला, बाउंड्री का निर्माण हो रहा है। वही 100 बेड के महिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य चल रहा है। तपसी धाम में पांच सड़कों व पुलों का निर्माण हो रहा है। विधानसभा में 356 नई सड़कों का निर्माण हो रहा है। अधिकतर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कुछ शेष बची हैं विक्रमजोत से टूटी भीटी, हरैया से श्रृंगी नारी, पठकापुर से परसुराम पुर मार्ग का निर्माण हो चुका है। विधानसभा क्षेत्र ने दर्जन भर पुलिया का निर्माण हो चुका है। 10 नंबर ठोकर पीपा का पुल, मानव नदी पर पुल, 20 लाख की लागत से पॉलिटेक्निक, अटल बिहारी वाजपेई आवासीय विद्यालय, 25 हजार आवास बनाने का लक्ष्य है। जिसको 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। सवाल-डेढ़ साल बाद चुनाव है, किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, खुद की या पार्टी की? जबाब-श्री सिंह ने कहा कि की पार्टी और स्वयं की उपलब्धियां अलग-अलग करके नहीं देखता हूं। चौतरफा विकास हो रहा है। विकास कार्यों की बदौलत जनता के बीच जाऊंगा सवाल-प्रदेश में आपकी पार्टी की सरकार और अन्य पार्टी के सरकारों के बीच मूलभूत अंतर क्या है? जवाब-भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी वर्ग और संपूर्ण प्रदेश का विकास हो रहा है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हमारा नारा है। पहले कुछ जनपदों में विकास दिखाई पड़ता था, जबकि अब ऐसा नहीं है। सवाल-अयोध्या में शुरू हुआ राम मंदिर का निर्माण कार्य आगामी विधानसभा चुनाव को कितना प्रभावित करेगा? जबाब- अजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हमारे लिए गौरव और अस्मिता के संरक्षण का मामला है। मखौड़ा धाम में मैं जनसहयोग सरकारी सहयोग से भव्य राम मंदिर का निर्माण कराने जा रहा हूं। हरैया विधानसभा अयोध्या के पूर्व द्वार पर स्थित है। लिहाजा राम मंदिर बनने का सबसे ज्यादा लाभ और खुशी की अनुभूति हरैया विधानसभा क्षेत्र वासियों को होगी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in