राजधानी के बुनियादी ढांचे का जीर्णोद्धार करेगी 'बेंगलुरु मिशन-2022' परियोजना : मुख्यमंत्री
राजधानी के बुनियादी ढांचे का जीर्णोद्धार करेगी 'बेंगलुरु मिशन-2022' परियोजना : मुख्यमंत्री

राजधानी के बुनियादी ढांचे का जीर्णोद्धार करेगी 'बेंगलुरु मिशन-2022' परियोजना : मुख्यमंत्री

बेंगलुरु, 17 दिसम्बर (हि.स.)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को 'बेंगलुरु मिशन-2022' परियोजना के संदर्भ में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इससे बेंगलुरु अगले दो वर्षों में दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में से एक बन जाएगा। यह परियोजना राज्य की राजधानी को पुनर्जीवित करने का एक नया महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। यह परियोजना शहर के बुनियादी ढांचे का जीर्णोद्धार कर देगी। येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार सर्वप्रथम चार बड़े क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी जिसमें परिवहन, स्वच्छ शहर, हरियाली शहर एवं नागरिकों को संग्रहालयों और सांस्कृतिक केंद्रों के माध्यम से शहर की संस्कृति से जोड़ना शामिल है। उन्होंने कहा कि नियोजित सभी कार्यों के लिए बजट आवंटित किया गया है। हम छह महीने में एक बार निरीक्षण करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि नियोजित सभी कार्य दिए गए समय-सीमा के भीतर पूरे हो जाएं।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कोरोना महामारी के कारण वित्तीय संकट शहर के विकास के रास्ते में नहीं आएगा। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन रहमान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in