मुंबई में विद्युत आपूर्ति ठप होने से महाराष्ट्र शर्मसार : चंद्रशेखर बावनकुले
मुंबई में विद्युत आपूर्ति ठप होने से महाराष्ट्र शर्मसार : चंद्रशेखर बावनकुले

मुंबई में विद्युत आपूर्ति ठप होने से महाराष्ट्र शर्मसार : चंद्रशेखर बावनकुले

मुंबई, 12 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुंबई शहर में तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप होने से पूरा महाराष्ट्र शर्मसार हो गया है। बावनकुले ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने देने की व्यवस्था करने की मांग की है। बावनकुले ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पावरग्रिड में 2000 मेगावाट का ब्रेकडाउन होने की वजह से मुंबई में अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे मुंबई वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राज्य के ऊर्जा विभाग को इस तरह की अचानक होने वाले ब्रेकडाउन से सावधान रहना चाहिए था, लेकिन ऊर्जा विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा। पूर्व मंत्री ने इस घटना की जांच कराने की मांग की है। पूर्व शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही की वजह से मुंबई वासी परेशान हुए। राज्य सरकार में आपसी तालमेल नहीं होने की वजह से इस तरह की परेशानी जनता को ही भुगतनी पड़ती है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in