भैयाजी जोशी ने किया अनंत कुलकर्णी की पुस्तक का विमोचन
भैयाजी जोशी ने किया अनंत कुलकर्णी की पुस्तक का विमोचन

भैयाजी जोशी ने किया अनंत कुलकर्णी की पुस्तक का विमोचन

मुंबई, 24 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी उपाख्य भैयाजी जोशी ने कहा कि डॉ. अनंत कुलकर्णी की पुस्तक अनंतानुभव नहीं यह अमृतानुभव है। विश्व संवाद केंद्र और स्नेहल प्रकाशन के संयुक्त प्रयास से मुंबई में डॉ. अनंत कुलकर्णी की पुस्तक अनंतानुभव का विमोचन किया गया। इस मौके पर भैयाजी जोशी ने कहा कि किसी व्यक्ति को समाज की समस्याएं ध्यान में आती हैं। आवश्यकताओं का ज्ञान होता है। कमियां जान लेता है और उनसे बोध लेकर जब कार्य करता है तब उसका परिणाम स्पष्ट रूप से दिखता है। सामाजिक समस्याओं का आकलन हमें जब तक महसूस नहीं होता तब तक अच्छा कार्य नहीं हो सकता है। डॉ. अनंत कुलकर्णी जैसा व्यक्ति जब सामाजिक कार्य करता है, तब वह अपना मार्ग स्वयं तैयार कर लेता है। इन्होंने अपने 35 वर्षों के चिकित्सकीय कार्यों का संकलन अनंतानुभव के रूप में प्रस्तुत किया है जो वास्तव में अमृतानुभव है। इससे पाठकों को हमेशा प्रेरणा मिलेगी। भैयाजी जोशी ने कहा कि भारत के सबसे प्रभावी सेवा कार्यों में से एक है आरोग्यरक्षक योजना। इस योजना का प्रारंभ डॉ. कुलकर्णी के कार्यक्षेत्र जव्हार-मोखाडा में हुआ है। जनकल्याण समिति द्वारा देशभर में ब्लड बैंक की चेन खड़ा करने का महत्वपूर्ण कार्य उन्होंने किया है। परिश्रम, चिंतन, नए आयामों का विचार करके उन्होंने इस सामाजिक कार्य का विस्तार किया है। दूसरे लोगों की वेदनाओं को देखने कि दृष्टि हो तो ही ऐसा कार्य खड़ा हो सकता है। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर जोगलेकर, स्नेहल प्रकाशन के रवींद्र घाटपांडे, गीता कुलकर्णी आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in