भद्राचलम में गोदावरी नदी के जलस्तर में कमी आने से मिली राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से परेशानी
भद्राचलम में गोदावरी नदी के जलस्तर में कमी आने से मिली राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से परेशानी

भद्राचलम में गोदावरी नदी के जलस्तर में कमी आने से मिली राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से परेशानी

भद्राचलम (तेलंगाना), 18 अगस्त (हि.स.)। जिले में गोदावरी नदी के जलस्तर में गिरावट आने से लोगों ने रहत की सांस ली है। नदी का जलस्तर सोमवार की सुबह 6 बजे 61.6 फीट तक पहुंच गया। गोदावरी नदी में हर घंटे एक से दो अंक की गिरावट आ रही है। केंद्रीय जल आयोग और राज्य सिंचाई मंत्रालय के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे गोदावरी नदी का जलस्तर 56.3 फीट पर पहुंच गया है। हालांकि तटीय क्षेत्रों के कई गांव अभी भी जलभराव की चपेट में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अगर बाढ़ का पानी 53 फीट से कम हो जाता है तो तीसरी आपातकालीन चेतावनी को हटा दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों में पिछले सप्ताह तक लगातार बारिश से गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के बिन्दु तक पहुंच गया था। परिणामस्वरूप, कई गांवों में बाढ़ आ गई। दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश में पूर्व और पश्चिम गोदावरी जिले में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। सौ से ज्यादा गांव जलभराव की चपेट में हैं। पश्चिम गोदावरी जिले के अमलापुरम से लगभग पांच हजार लोगों को सुरक्षित राहत केंद्रों में भेज दिया है । मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कल देर रात समीक्षा बैठक की और पूर्व और पश्चिम गोदावरी जिलों के जिलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ के दल को तैनात करने के निर्देश दिये। हिन्दुस्तान समाचार / नागराज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in