बिहार में भक्तों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय : विहिप
बिहार में भक्तों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय : विहिप

बिहार में भक्तों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय : विहिप

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बिहार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे भक्तों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराके पुलिस एवं प्रशासन के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये। विहिप कार्याध्यक्ष ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भक्तों पर लाठीचार्ज की यह घटना निंदनीय है। इस पूरे मामले की जांच कराई जानी चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिये जाने की भी मांग की है। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुंगेर जिले में सोमवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे भक्तों और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हिन्दुस्थान समाचार/पवन-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in