प्रदेश भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को अनावश्यक न आने के निर्देश
प्रदेश भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को अनावश्यक न आने के निर्देश

प्रदेश भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को अनावश्यक न आने के निर्देश

गांधीनगर/अहमदाबाद, 08 सितम्बर (हि.स.)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कोरोना प्रकोप के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक गुजरात भाजपा कार्यालय कमलम में न आने के निर्देश दिये गये हैं। मंत्री और अन्य संगठन के नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधित्व की शिकायतों को सुन रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सरकार के मंत्रियों को सप्ताह में दो दिन कमलम में बैठने का निर्देश दिया है। इसके चलते पिछले तीन हफ्ते से कमलम में भीड़ बढ़ गई। जिससे कोरोना की कोविड की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। परिणामस्वरूप कमलम के कार्यालय मंत्री सहित दो लोग कोरोना संक्रमित हुये है। पाटिल ने बताया कि मंत्री अब कमलम में आने के बजाय वेबकैम के माध्यम से कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे। सोमवार को राजस्व मंत्री कौशिक पटेल ने और आज जयद्रथ सिंह परमार ने वेबकैमरा के माध्यम से कार्यकर्ताओं की बात सुनी। मंगलवार को परमार ने कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनीं। इन शिकायतों में ज्यादातर स्थानांतरण व भ्रष्टाचार के मामले शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के समय पर न मिलने और काम न करने की भी शिकायतें की हैं। सबसे अधिक मामले शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह विभाग के स्थानांतरण के हैं। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in