पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,18566 हुई
पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,18566 हुई

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,18566 हुई

पिछले 24 घंटे में 464 नये मरीजों की शिनाख्त स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि अरविंद राय गुवाहाटी, 01 दिसम्बर (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 464 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 3,18566 हो गई है जिसमें 3,06142 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 829 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 10270 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 1972 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में कोरोना संक्रमित 159 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 212776 है जबकि 208393 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 110 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3399 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 981 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 54 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32692 है जबकि 31707 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 162 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 595 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 367 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 135 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 25045 है जबकि 21566 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 165 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3198 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 281 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 13 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16242 है जबकि 15411 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 817 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 54 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 70 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 11810 है जबकि 10936 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 75 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 763 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 111 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 27 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11186 हो गई है। 10086 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 188 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 926 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 64 मरीज की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 04 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4990 हो गई है। 4544 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 251 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 109 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3825 हो गई है। 3499 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 59 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 321 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 05 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in