पश्चिम बंगाल में हत्या और गुंडागर्दी की राजनीति कर रही ममता सरकारः अश्विनी चौबे
पश्चिम बंगाल में हत्या और गुंडागर्दी की राजनीति कर रही ममता सरकारः अश्विनी चौबे

पश्चिम बंगाल में हत्या और गुंडागर्दी की राजनीति कर रही ममता सरकारः अश्विनी चौबे

- पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले की केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कड़ी निंदा - प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से घबरा गई है ममता सरकार पटना, 10 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने घोर निंदा की है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज है। गुंडाराज है। आतंक का माहौल है। तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में पश्चिम बंगाल शासन व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ममता बनर्जी की सरकार हत्या औऱ गुंडागर्दी की राजनीति करती है। लोकतंत्र में इस तरह के हमले की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि काफिले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए। घटना अत्यंत निंदनीय है। हमले की जांच होनी चाहिए। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस के कारनामे देख रही है। समय आने पर बंगाल की जनता ही तृणमूल कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in