पंजाब : लॉकडाउन से बंद एक्सप्रेस गाड़ियां अब चलेंगी
पंजाब : लॉकडाउन से बंद एक्सप्रेस गाड़ियां अब चलेंगी

पंजाब : लॉकडाउन से बंद एक्सप्रेस गाड़ियां अब चलेंगी

चंडीगढ़ ,01 दिसम्बर (हि.स.)। पंजाब के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर है। रेल मंत्रालय ने लॉकडाउन के बाद करीब आठ महीनों के बाद से दो रेल गाड़ियों को बहाल करने का फैसला किया है। इनमें एक एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल है। रेल मंत्रालय के अनुसार पैंसेजर ट्रेन संख्या 04508 फाजिल्का- दिल्ली वाया जैतो- बठिंडा- पटियाला 02 दिसम्बर को फाजिल्का से सुबह 2.05 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। 03 दिसम्बर को एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजपुर- मुंबई (पंजाब मेल) वाया जैतो- बठिंडा से रात को चलेगी। यह ट्रेन मानसा, जाखल, जींद, रोहतक, दिल्ली होते हुए मुंबई रवाना होगी। पंजाब मेल शुरू होने से पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सहित सात राज्यों के लोगों को लाभ मिलेगा। फिरोजपुर और फाजिल्का से अभी केवल इन दो ही गाड़ियों का ही संचालन शुरू हो रहा है। अन्य एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियां लॉकडाउन के बाद मार्च महीने से बंद हैं। हिन्दुस्थान समाचार/नरेंद्र जग्गा/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in