दीपावली: हिमाचल से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए एचआरटीसी की अतिरिक्त बस सेवा शुरू

दीपावली: हिमाचल से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए एचआरटीसी की अतिरिक्त बस सेवा शुरू
दीपावली: हिमाचल से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए एचआरटीसी की अतिरिक्त बस सेवा शुरू

शिमला, 11 नवम्बर (हि.स.)। दिपावली पर्व पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व चंडीगढ़ से हिमाचल आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की अतिरिक्त बस सेवा बुधवार से शुरू हो गई है। यह सेवा 13 नवम्बर तक जारी रहेगी। एचआरटीसी के विभिन्न डिपुओं से 14 अतिरिक्त बसें दिल्ली के लिए चलाई जा रही हैं। शिमला, धर्मशाला, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और मंडी इत्यादि शहरों से दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें भेजी गई हैं। एचआरटीसी के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि दिल्ली आने-जाने वाली ये बसें पंजाब, चंडीगढ़ होते हुए कई स्टेशनों से होकर जाएंगी। एचआरटीसी की यह सेवा 13 नवम्बर तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली को लेकर राज्य के भीतर भी एचआरटीसी की अतिरिक्त बसें यात्रियों की मांग के अनुसार चलाई जाएंगी। जहां अधिक यात्री होंगे, वहां एचआरटीसी अतिरिक्त बसें भेजेगा। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in