तेलुगु भाषाई राज्यों में गोदावरी नदी ने फिर लिया उग्र रूप

तेलुगु भाषाई राज्यों में गोदावरी नदी ने फिर लिया उग्र रूप
तेलुगु भाषाई राज्यों में गोदावरी नदी ने फिर लिया उग्र रूप

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 20 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में लगातार भारी बारिश के कारण और दोनों तेलुगु भाषाई राज्यों में गोदावरी नदी कहर बरपा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरा अलर्ट जारी किया जा चुका है। पानी की रफ्तार देखकर आशंका है कि खतरे का तीसरा अलर्ट जारी किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के कालेश्वरम् से बाढ़ का प्रकोप बढ़ रहा है। तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी का जल स्तर वर्तमान में 51.5 फीट है और आज रात तक 53 फीट तक पहुंचने अनुमान लगाया गया है। यहां तक जलस्तर पहुंचने पर तीसरा अलर्ट जारी किया जा सकता है। 17 अगस्त को गोदावरी नदी का जलस्तर 61.6 फीट तक पहुंच गया उसके बाद से जलस्तर गिरने लगा। लेकिन आज सुबह से एक बार फिर गोदावरी नदी ने उग्र रूप ले लिया। पहले और दूसरे खतरे की चेतावनी जारी की जा चुकी है। तेलंगाना के भद्राचलम, वेंकटपुरम, चारला और दुमुगुडेम में परिवहन सुविधाएं बाढ़ के चलते पहले से ही ठप हैं। भद्राचलम से कोट्टगुडेम और कोट्टगुडेम से भद्राचलम सड़क का मार्ग जलमग्न होने से यातायात बंद हो है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में भी निचले पूर्वी गोदावरी जिले में वीआरपुरम, चिंतूर और कूनवरम क्षेत्र का संपर्क जिले से टूट गया। किन्नसानी नदी से 70,000 क्यूसेक पानी गोदावरी में छोड़ने से बाढ़ का प्रकोप और बढ़ गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को तमाम परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। हिंदुस्तान समाचार हैदराबाद नागराज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in