चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बढ़ेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या:हरदीप पुरी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बढ़ेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या:हरदीप पुरी

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बढ़ेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या:हरदीप पुरी

चंडीगढ़, 30 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ान की संख्या को बढ़ाने के लिए जल्द ही उड्डयन मंत्रालय फैसला लेने जा रहा है। इसके लिए चंडीगढ़ के एयरपोर्ट के रनवे आदि सभी प्रकार की तमाम तकनीकी बारीकी को परखने के उपरान्त उस पर होने वाले कार्यों को जल्द ही संपन्न करवाया जाएगा। इस संबंधी अन्य निजी कंपनियों से भी बातचीत की जाएगी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी रविवार की शाम भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यकारिणी कि बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा 'वंदे भारत' फ्लाइट चलाई गई जोकि दूर-दूर जिसमे दूसरे देशों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों के लिए संजीवनी का काम किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत फ्लाइट्स के तहत लगभग 12 लाख यात्रियों को विदेशों से वापस लाया गया और 2 लाख यात्री वापस भेजे गए कुल 14 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने यह भी बताया 25 मई को जब घरेलू उड़ान शुरू की गई तो उनकी संख्या केवल 318 थी और 30,550 यात्रियों का आवागमन हो रहा था जबकि आज 1,040 उड़ाने शुरू हो चुकी है तथा 1,12,630 यात्रियों का यात्रियों ने यात्रा का हवाई आवागमन हो रहा है जबकि इस वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचने की आशा है। हरदीप पुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 4000 मकान बनाए गए हैं जिनमें से 691 मकान अलाट किए जा चुके हैं और बाकी के मकान भी शीघ्र ही आबंटित कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, सांसद किरण खेर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल जैन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी, महापौर राजबाला मलिक सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in