कोलकाता मेट्रो 190 के बजाय 204 ट्रेन करेगा संचालित, समय और फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई
कोलकाता मेट्रो 190 के बजाय 204 ट्रेन करेगा संचालित, समय और फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई

कोलकाता मेट्रो 190 के बजाय 204 ट्रेन करेगा संचालित, समय और फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई

- रेल मंत्री ने की सेवाओं के विस्तार पर कोलकाता मेट्रो की सराहना नई दिल्ली, 05 दिसम्बर (हि.स.)। मेट्रो रेलवे, कोलकाता ने 07 दिसम्बर से यात्री सुविधाओं में वृद्धि करते हुए 14 अतिरिक्त ट्रेन चलाने के साथ ही संचालन समय और फ्रीक्वेंसी को भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। कोलकाता मेट्रो सोमवार से शनिवार के बीच रोजाना 190 ट्रेनों की बजाय 204 ट्रेनें संचालित करेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट कर कोलकाता मेट्रो द्वारा सेवाओं में वृद्धि किए जाने की सराहना की है। उन्होंने कहा, कोलकाता की जनता 07 दिसम्बर से मेट्रो का आनंद ले सकती है। मेट्रो रेलवे ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर सोमवार से शनिवार के बीच रोजाना अब 204 ट्रेनें संचालित करेगा। उन्होंने कहा, यात्री सुविधा को और बढ़ाते हुए अति व्यस्त समय (पीक आवर्स) के दौरान हर 7 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होने के साथ समय और आसान यात्रा का भी विस्तार होगा। पहली ट्रेन सुबह 7 बजे और अंतिम ट्रेन 9.25 बजे रेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार कोलकाता मेट्रो की पहली सेवा दोनों ओर से यानी कि दमदम और कवि सुभाष से सुबह 8 बजे के स्थान पर सुबह 7 बजे और नौआपाडा से सुबह 8.09 के स्थान पर सुबह 7.09 बजे शुरू होगी। सोमवार से कवि सुभाष और दमदम से अंतिम ट्रेन रात को 9 बजे के स्थान पर 9.30 बजे और नौआपाडा से 8.55 बजे की बजाय 9.25 बजे रवाना होगी। सुबह और शाम में यात्रियों की अधिक संख्या के समय प्रत्येक सात मिनट में सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए ई-पास की जरूरत नहीं मंत्रालय के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष से कम आयु) के लिए पूरे दिन ई-पास की जरूरत नहीं होगी। अन्य सभी यात्रियों के लिए सुबह 7 से 8.30 बजे तक और शाम में 8 बजे के बाद से ई-पास की जरुरत नहीं होगी। किसी तरह के टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। केवल स्मार्ट कार्ड ही उपयोग किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in