केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने देश के दो चिड़ियाघरों को दी मान्यता
केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने देश के दो चिड़ियाघरों को दी मान्यता

केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने देश के दो चिड़ियाघरों को दी मान्यता

बिहार के राजगीर और गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान को मिली मान्यता नई दिल्ली, 07 दिसम्बर (हि.स.)। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की 37वीं बैठक में देश के दो चिड़ियाघर को मान्यता दी गई। सोमवार को आयोजित बैठक में बिहार के राजगीर चिड़ियाघर सफारी और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान को मान्यता दी गई। बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। जावड़ेकर ने कहा कि देश में 15 चुनिंदा चिड़ियाघरों के विश्वस्तरीय मानकों पर विकसित किया जा रहा है। इसके साथ चिड़ियाघरों के विकास के लिए कॉरपोरेट जगत को भी लाने पर विचार किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in