उल्फा (स्व) का खूंखार कैडर गिरफ्तार
उल्फा (स्व) का खूंखार कैडर गिरफ्तार

उल्फा (स्व) का खूंखार कैडर गिरफ्तार

तिनसुकिया (असम), 20 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय सेना के जवानों ने तिनसुकिया जिला के पेंगरी इलाके में अभियान चलाते हुए बीती रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) स्वाधीन (स्व) धड़े के खूंखार कैडर को गिरफ्तार किया है। सेना सूत्रों ने बताया है कि सेना और तिनसुकिया पुलिस ने संयुक्त रूप पेंगरी के वनांचल इलाके में बीती रात अभियान चलाते हुए उल्फा कैडर को पेंगरी स्थित वन इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार, गोला-बारूद व अन्य सामग्री बरामद की गयी है। पिछले कई माह से प्रांतिक असम के लोकेशन की जानकारी खुफिया सूत्रों को मिल रही थी। गिरफ्तार कैडर की पहचान स्वंभू सेकेंड लेफ्टिनेंट प्रांतिक असम के रूप में की गयी है। गिरफ्तार उल्फा कैडर के आतंकी हमले या प्रशासनिक कार्यों में ही लिप्त नहीं था बल्कि, पड़ोसी देश म्यांमार में उल्फा (स्व) के शिविर का थिंक टैक में भी शामिल था। वह उल्फा (स्व) के स्वयंभू लेफ्टिनेंट कर्नल अरुणोदय असम का बेहद करीबी था। गिरफ्तार कैडर व बरामद सामग्री को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए तिनसुकिया पुलिस को सेना ने सौंप दिया है। इस संबंध में पुलिस पूछताछ के बाद अधिक खुलासा करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in