उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी
उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति ने यहां जारी संदेश में कहा कि क्रिसमस प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव है। यह पर्व प्रभु ईसा मसीह द्वारा मानवता के प्रबोधन के लिए सिखाए गए दया और क्षमा के मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को दोहराता है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस एक खुशी का अवसर है जिसमें परिवार के सदस्य और मित्रगण एक साथ मिलकर इस पर्व को धूम-धाम से मनाते हैं। परंतु इस वर्ष व्याप्त कोविड-19 की विश्वव्यापी महामारी के कारण हमें इस पर्व को सादगी से मनाना होगा। वेंकैया ने लोगों से आह्वान किया कि वह एक साथ सम्पूर्ण विश्व के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारे जीवन में शांति, समरसता, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आएं। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in