इस वर्ष नियंत्रण रेखा पर 3,186 युद्धविराम उल्लंघन हुए
इस वर्ष नियंत्रण रेखा पर 3,186 युद्धविराम उल्लंघन हुए

इस वर्ष नियंत्रण रेखा पर 3,186 युद्धविराम उल्लंघन हुए

-अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा पार से गोलीबारी की 242 घटनाएं हुईं नई दिल्ली, 14 सितम्बर (हि.स.)। इस वर्ष में जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर 3,186 युद्धविराम उल्लंघन हुए हैं। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा पार से गोलीबारी की 242 घटनाएं हुईं हैं। राज्यसभा में रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने सोमवार को बताया कि इस साल 01 जनवरी और 07 सितम्बर के बीच जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की 3,186 घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा इस साल 31 अगस्त तक जम्मू में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा पार से गोलीबारी की 242 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में 7 सितम्बर तक जम्मू और कश्मीर में सेना के 8 सैनिक गंभीर रूप से और 2 जवान मामूली रूप से हताहत हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ के भी 5 जवान हताहत हुए हैं। राज्यसभा में श्रीपद नाइक ने बताया कि अब तक के आंकड़ों के अनुसार रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में जून, 2020 तक 80 कंपनियों द्वारा 3454 करोड़ रुपये से अधिक की एफडीआई आमद हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in