आर नरसिम्हा का निधन प्रौद्योगिकी जगत के लिए बड़ी क्षति : राष्ट्रपति
आर नरसिम्हा का निधन प्रौद्योगिकी जगत के लिए बड़ी क्षति : राष्ट्रपति

आर नरसिम्हा का निधन प्रौद्योगिकी जगत के लिए बड़ी क्षति : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक आर नरसिम्हा के निधन पर दुख जताते हुए इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट संदेश में कहा, प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक आर नरसिम्हा का निधन विज्ञान और प्रौद्योगिकी जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। द्रव गतिकी (फ्ल्यूड डायनामिक्स) के क्षेत्र में एक हस्ताक्षर माने जाने वाले नरसिम्हा को पद्म विभूषण और कई अन्य पुरस्कारों और सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदना है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक आर नरसिम्हा का सोमवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उन्हें ब्रेन हैमरेज होने के बाद 8 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in