आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य आरोग्य केंद्रों में अब तक 50 करोड़ लोग हुए लाभान्वित: डॉ. हर्षवर्धन
आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य आरोग्य केंद्रों में अब तक 50 करोड़ लोग हुए लाभान्वित: डॉ. हर्षवर्धन

आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य आरोग्य केंद्रों में अब तक 50 करोड़ लोग हुए लाभान्वित: डॉ. हर्षवर्धन

- केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने की 'सार्वभौम स्वास्थ्य कवरेज दिवस' समारोह की अध्यक्षता नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने शनिवार को सार्वभौम स्वास्थ्य कवरेज दिवस समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर पटना से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान योजना ने प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली क्रांति ला दी है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों को कार्यरत बनाने में उल्लेखनीय प्रगति की है और इस यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है। 51500 केंद्रों के कार्यरत होने से लक्ष्य का एक तिहाई से अधिक हासिल कर लिया गया है। इससे 25 करोड़ से अधिक लोगों के लिए किफायती प्राथमिक स्वास्थ्य के लिए सुधरी हुई पहुंच बनी है। दिसंबर 2022 तक देश में 5 लाख ऐसे केंद्र स्थापित करने का हमारा लक्ष्य है। इनमें आयुष मंत्रालय द्वारा स्थापित किए जा रहे 12500 आयुष स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र शामिल हैं। 6.89 करोड़ से अधिक लोगों की हाइपर टेंशन के लिए और 5.62 करोड़ लोगों की मधुमेह के लिए स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों में स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा योग, जुम्बा शिरोधारा और ध्यान की भी गतिविधियों आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि पांचवां राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण जारी किया जिसमें भारत और इसके राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण पर विस्तृत जानकारी है। यह वैश्विक रूप से महत्वपूर्ण डेटा है। वर्तमान राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 6.1 लाख सैम्पल परिवारों पर किया जा रहा है जिसके लिए जनसंख्या, स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और पोषण से संबंधित संकेत प्राप्त करने के लिए घर-घर जाकर सूचना ली जाएगी। 17 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के परिणाम चरण के अंतर्गत जारी किए गए हैं। दूसरों चरण में शेष 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कोविड-19 के कारण कार्य स्थगित करना पड़ा था जो इस वर्ष नवंबर में फिर शुरू किया गया और आशा है कि मई 2021 तक संपन्न हो जाएगा । हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in