अयोध्या में राम मंदिर के लिए कर्नाटक में धन संग्रह करेगा विहिप : आलोक कुमार
अयोध्या में राम मंदिर के लिए कर्नाटक में धन संग्रह करेगा विहिप : आलोक कुमार

अयोध्या में राम मंदिर के लिए कर्नाटक में धन संग्रह करेगा विहिप : आलोक कुमार

नूरुद्दीन रहमान बेंगलुरु, 22 दिसम्बर (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि संगठन अगले वर्ष 15 जनवरी से 27 फरवरी तक पांच लाख से अधिक स्वयंसेवकों को तैयार कर एक डोर-टू-डोर धन संग्रह अभियान शुरू करेगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि अयोध्या में एक भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा जिसके लिए हम एक लाख समूह बनाने जा रहे हैं, जिसमें स्वयंसेवक राज्य के 27,500 गांवों में जाएंगे और 'निधि सम्मान' (मंदिर के लिए धन) प्राप्त करने के लिए 90 लाख 'भक्तों' से संपर्क कर सकेंगे। धन अर्जित करने की योजना के बारे में बताते हुए आलोक कुमार ने कहा कि राज्य में निधि संग्रह अभियान की देखरेख के लिए श्रीराम मंदिर 'निधि समिति' का गठन किया गया है। कुमार के मुताबिक आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के पदाधिकारी एन तिप्पेस्वामी कर्नाटक समिति के सचिव होंगे। समिति का मार्गदर्शन करने के लिए संतों की एक समिति होगी। फंड को 10 रुपये, 100 रुपये, 1,000 रुपये के टोकन के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। 2,000 रुपये से अधिक का दान करने वालों के लिए एक रसीद होगी। इन दान को आयकर अधिनियम के 80 जी के तहत छूट दी जाएगी। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक समूह में पांच व्यक्ति शामिल होंगे जो जमाकर्ता को पैसा सौंपेंगे, जो नामित बैंक खातों में 48 घंटों के भीतर पूरा पैसा जमा करेंगे। प्रत्येक जमाकर्ता के पास भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक नामक तीन बैंकों में से एक की निकटतम शाखा में एक पंजीकृत कोड नंबर होगा। उन्होंने कहा कि धन संग्रह में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in