जेलेंस्की ने यूक्रेन में मार्शल लॉ बढ़ाने के लिए पेश किया प्रस्ताव

zelensky-proposes-to-increase-martial-law-in-ukraine
zelensky-proposes-to-increase-martial-law-in-ukraine

कीव, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ को आगे बढ़ाने के लिए संसद में एक विधेयक पेश किया है। द कीव इंडिपेंडेंट द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर संसद मंगलवार को प्रस्तुत विधेयक को पारित कर देती है, तो मार्शल लॉ को दो महीने के लिए 24 जून तक बढ़ा दिया जाएगा। रूस द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू करने के बाद कीव ने मार्शल लॉ लगाया। 15 मार्च को, यूक्रेनी संसद ने मार्शल लॉ को 25 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए मतदान किया। --आईएएनएस पीके/एसकेपी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in