back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोवा में युवा कांग्रेस ने कैसीनो में पोकर टूर्नामेंट पर उठाए सवाल

पणजी, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोवा में युवा कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को ज्ञापन देकर गोवा सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि गोवा में स्कूल अभी भी बंद हैं, लेकिन तटीय राज्य में कैसीनो को संचालन शुरू करने की अनुमति है। वहीं, एक ऑफशोर कैसीनो में पोकर टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है, ऐसा क्यों? गोवा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वरद मर्दोलकर ने कहा कि पोकर टूर्नामेंट राज्य में अराजकता पैदा करेगा और कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर को बढ़ावा दे सकता है। मर्दोलकर ने राज्यपाल को ज्ञापन में कहा, ऐसे समय में, जब राज्य में स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं है, सरकार इन कैसीनो को बड़े पैमाने पर टूर्नामेंट आयोजित करने की अनुमति दे रही है, जिससे हमारे राज्य के साथ-साथ हमारे देश में भी कोविड महामारी का बड़े पैमाने पर प्रसार हो सकता है। युवा कांग्रेस आपसे अपील करती है कि सरकारी अधिकारियों को गोवा और गोवा के हितों की रक्षा के लिए इस ऑर्बिट पोकर टूर्नामेंट को तुरंत रद्द करने का निर्देश दें, क्योंकि यह राज्य के हित में नहीं है। युवा कांग्रेस सरकार की सुस्ती का नाजायज फायदा उठाकर इन कसीनो को मासूमों की जिंदगी से नहीं खेलने देगी। डेल्टिन रोयाल कैसीनो द्वारा आयोजित, ऑर्बिट-पोकर कैश फेस्टिवल को भारत के सबसे बड़े पोकर कैश फेस्टिवल के रूप में जाना जाता है, जो 20-24 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित होने वाला है। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵