बारिश के मौसम में घरों पर इन बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में…

देशभर में आजकल मानसून हर जगह आ चुका है जिसमें लगभग कई जगहों पर भूस्खलन, जलभराव, अतिवृष्टि की खबरें आ रही है जिसे देखते हुए आज हम कुछ सावधानियों के बारे में टिप्स लेकर आए है।

0
1
Rainy season tips
Rainy season tips

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूरे देश में बारिश ने दस्तक दे दी है, जिसमें कई राज्यों में तो बारिश के कारण भूस्खलन, जलभराव, अतिवृष्टि की खबरें आ रही है, जिसके चलते मौसम विभाग हर दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है. इसके साथ ही मौसम में लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की जा रही है। लोगों से भी बारिश के सीजन में बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है इसके चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हों किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को जागरुक कर रहा है। इसी कड़ी में आज हम लाए है इस मौसम में घरों में कौन कौन सी सावधानियां बरतेनी चाहिए। 

बारिश का मौसम अपने आप में ही एक मुसीबत भी है और खुशनुमा भी बस हमें कुछ बातों का ध्‍यान रखना बेहद जरुरी होता है, ऐसे में सभी को बरसात के सीजन में इन सावधानियों का ख्याल रखना चाहिए. ऐसा करने से आप बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। आइए जानते है उन सावधानियों के बारे में। 

बरसात के मौसम में घरों में क्या करें

बरसात के मौसम के आने से पहले ही हर किसी को अपने घरो के लूट वायर को ठीक करवा लेना चाहिए। 

इससे बारिश और उससे होने वाली सीलन से आपको करंट की संभावना होती है। 

बरसात के मौसम में खिड़की के करीब लगे जैसें, लाइट की सीरीज और बाकी गैजेट्स को हटा ले। 

बरसात के मौसम से पहले स्विच की गड़बड़ियों को ठीक करा लें, इसके साथ ही घर के खुलें तारों को कवर कर दे। 

बरसात के मौसम में हमेशा प्लग निकालकर ही कूलर में पानी भरे, ऐसा न करने पर कभी सीलन से बिजली का झटका भी लग सकता है। 

बरसात में किसी भी अनहोनी से बचने घरों में अच्छी क्वालिटी की वायरिंग का इस्तेमाल करे। 

बारिश के मौसम में घरों में क्या ना करें।

 

बारिश के मौसम में भीगें हाथों से स्वीच न छुंए और ना ही बिजली के तार पर कपड़े सुखाएं। 

दूसरा बारिश के मौसम में बिजली के तार के आसपास जाने से भी बचे

बारिश के मौसम में बिजली के ट्रांसफॉर्मर के नीचे न खड़े हो। 

बारिश के मौसम में बिजली के लटकती तारों से भी बड़ा खतरा हो सकता है तो इन्हें हाथ ना लगाएं। 

बारिश के मौसम में पोल पर विज्ञापन के बोर्ड लगाने से बचें,बिजली की तार, पोल से ज्यादा दूरी बनाये रखें.

बारिश के मौसम में पोल, बिजली की तार, ट्रांसफॉर्मर के नीचे गाड़ी खड़ी न करें। 

बारिश के मौसम में घरों के आसपास की नालियों को साफ करवा लें इससे पानी भरने की संभावना नही रहती । 

बारिश के मौसम में पेड़ और लंबी डालियों की छटांई करवा दे। 

इससे बिजली का झटका व पेड़ गिरने की संभावना नही रहती। 

अपने आसपास हमेशा साफ-सफाई का विशेष ध्‍यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here