back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोहतक से गाजीपुर बॉर्डर पहुंची महिलाएं बोलीं, कानून वापसी तक हटेंगे नहीं

गाजियाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा राज्य के रोहतक जिला के रिठाल गांव से यूपी गेट(गाजीपुर बॉर्डर) धरनास्थल पर पहुंची 24 से अधिक महिलाओं ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया के सामने सभी महिलाओं ने सरकार के प्रति रोष जताते हुए कहा कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे, वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। उन्होंने राकेश टिकैत को भरोसा दिलाया कि उनकी एक आवाज पर हरियाणा की महिलाएं गाजीपुर बॉर्डर ही नहीं, जहां वे कहेंगे, वहां पहुंचेंगी। महिलाओं का कहना था कि हम रोज अपने गांव से यहां आएंगे और आंदोलन कर रहे अपने भाइयों और चाचा, ताऊ के लिए दूध, घी और मठ्ठा भी लाएंगे। यहीं हलवा भी बनेगा और खीर भी बनेगी। महिलाओं ने कहा कि हरियाणा में तो खट्टर सरकार अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। इस सरकार ने किसानों की राह में गड्ढे खोदे हैं, इस बात को हमारी कई पुश्तें भूलने वाली नहीं हैं। किसान आंदोलन तो होते रहे हैं, पर किसी भी सरकार ने किसानों के साथ ऐसा सलूक नहीं किया, जैसा वर्तमान सरकारें कर रही हैं। महिलाओं ने कहा कि इस पार्टी ने धोखे से वोट ली है, अब चुनाव आन दो, देखंगे यह पार्टी कैसे वोट लेती है। हालांकि इस दौरान महिलाओं के साथ बैठे किसान नेता राकेश टिकैत ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं अपने रोष को दबाने की स्थिति में नहीं दिख रही थीं। राकेश टिकैत ने उनसे कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। आंदोलन ठीक चल रहा है। आज नहीं तो कल सरकार को हमारी मांगें माननी पड़ेंगी। टिकैत ने महिलाओं से उनके घर के काम-धाम की भी बात की तो इसपर उन्होंने कहा कि घर का काम बालक संभाल रे हैं। उसकी चिंता तम न करो। उन्होंने कहा कि हम पीछे न हटने वाले। हम टिकैत साहब के साथ हैं और रहंगे। धरना स्थल पर पहुुंचने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से सुनीता, मूर्ति सावित्री, राजबाला, शांति, रेखा, सावित्री, संतोष, निर्मला और रामवती आदि शामिल थी। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली

Advertisementspot_img

Also Read:

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति के पास है फिर चाहे वे किसी भी धर्म, मत, संप्रदाय से आता हो। लेकिन...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵