नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के लाजपत नगर इलाके में एक महिला और उसके बेटे की घर में गला काट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बंद घर में मां-बेटे की लाश मिली है। इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जब घर से कोई हलचल ना देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। यहां पुलिस पहुंची तो घर का दरवाजा बंद मिला, पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो तो दोनों की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने महिला के घर में काम करने वाले नौकर को अरेस्ट किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हत्या नौकर ने ही की है।
बेटे का शव बाथरूम, मां का बेडरूम में पड़ा मिला
बता दें कि, शिकायत मिलने पर पुलिस दिल्ली के लाजपत नगर-1 पहुंची। मौके पर आस-आस के लोग एकत्रित हो गए। घर में मंगलवार को कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों ने पुलिस का सूचित किया था। पुलिस पहुंची तो पहले दरवाजा खुलावाने का प्रयास किया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। फिर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर देखा तो मां और उनके बेटे की गला कटी हुई लाश पड़ी थी। बेटे का शव बाथरूम में पड़ा मिला और मां का शव बेडरूम में। इस घटना के बाद घर में खून ही खून बिखरा पड़ा था।
मामले में घर का नौकर गिरफ्तार
पुसिल सूत्रों के अनुसार, घटना में पुलिस ने घर के नौकर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने नौकर को किसी बात के लिए डांटा था, जिससे गुस्साए नौकर ने दोनों की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस नौकर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आगे की जांच जारी है।





