back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिट रही हैं ठाकरे ब्रदर्स की दूरियां, 20 साल बाद साथ आ सकते हैं नजर, बयान के बाद अटकलें तेज

महाराष्‍ट्र की राजनीति में करीब 20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स रिटर्न होने के कयास लगाए जा रहे है। इस बीच, शरद पवार की बेटी और NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में एक बार फिर उद्धव और राज ठाकरे की पार्टियों के बीच गठजोड़ की सुगबुगाहट तेज हो गई है। महाराष्‍ट्र की राजनीति में करीब 20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स रिटर्न होने के कयास लगाए जा रहे है। इस बीच, शरद पवार की बेटी और NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

इस कयासों के बीच, एनसीपी शरद पवार खेमे की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कि किसे-किसके साथ जाना है… जितने पार्टनर आएंगे तो अच्छा है महाविकास अघाड़ी के लिए। एक साथ मिलकर महाराष्ट्र के लिए विकास पर काम होगा। पार्टी मजबूत और ताकत बढ़ेगी। अच्छी बात है कि अगर दोनों भाई साथ आ रहे हैं तो… हमें राज ठाकरे के आने से कोई दिक्कत नहीं है।

उद्धव ठाकरे के बयान के बाद अटकलें तेज

हाल ही के दिनों में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था, महाराष्ट्र के लोगों के दिल में जो है, वही होगा। हमारे और हमारे शिवसैनिकों के दिल में कोई भ्रम नहीं है। उनके (मनसे) कार्यकर्ताओं में भी कोई भ्रम नहीं है। दरअसल, उद्धव से चचेरे भाई राज ठाकरे की पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना को लेकर ठाकरे भाइयों द्वारा हाल में दिए गए बयानों के बाद नगर निगम चुनाव से पहले दोनों के बीच संभावित गठजोड़ होने की उम्‍मीद जताई गई है।

उद्धव ने क्या कहा?

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा, वे एक-दूसरे के संपर्क में हैं। हम संदेश नहीं देंगे। हम सीधे खबर देंगे। उद्धव ने यह बात तब कही, जब शिंदे सेना के स्थानीय नेता ने यूबीटी सेना में शामिल हुए। हालांकि, उद्धव ने इस सवाल को टाल दिया कि क्या उनकी पार्टी और मनसे के बीच किसी तरह की गठबंधन वार्ता चल रही है। 

कया बोले अमित ठाकरे

राज ठाकरे के बेटे और MNS नेता अमित ठाकरे ने अलांयस को लेकर कहा था कि, ठाकरे भाइयों को एक-दूसरे से बात करनी चाहिए। मीडिया में बात करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे दोनों भाइयों के एक साथ आने से कोई दिक्कत नहीं है। अगर वो (उद्धव) चाहें तो फोन कर सकते हैं। मीडिया में बात करने से गठबंधन नहीं होता।

MNS नेता क्या कह रहे?

इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता प्रकाश महाजन कहते है कि, अगर शिवसेना (यूबीटी) दोनों दलों के बीच गठजोड़ की संभावना है तो आदित्य ठाकरे को आगे आकर राज ठाकरे से मिलना चाहिए। महाजन ने आगे कहा कि शिवसेना (यूबीटी) में बड़े कद के नेता को संभावित अलायंस पर चर्चा के लिए राज ठाकरे के पास जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, अगर सच में अलायंस होना है तो आदित्य को आगे आकर राज साहब के विचारों को समझना चाहिए।। अगर आदित्य ठाकरे बातचीत के लिए जाते हैं तो दोनों पक्ष गंभीरता को समझेंगे। हालांकि, प्रकाश महाजन ने यह भी कहा कि मराठी लोगों में एक साथ आने की भावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और दिवंगत अजित पवार...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵