back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 2nd ODI: क्या श्रेयस अय्यर को दूसरे वनडे मैच में भी मिलेगा मौका? सामने आई ये बात

श्रेयस अय्यर ने सीरीज के पहले वनडे नागपुर में जबर्दस्‍त प्रदर्शन किया। लेकिन टीम इंडिया दूसरे वनडे मैच की प्‍लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और इंग्‍लैड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 06 फरवरी का नागपुर में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने विस्फोटक पारी खेलत हुए अर्धशतक लगाया। जिससे टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन श्रेयस अय्यर को ये मौका इसलिए मिला था क्योंकि विराट कोहली चोट की वजह से बाहर हो गए थे। हालांकि, अब सवाल उठ रहा है कि दूसरे मैच में श्रेयस को मौका मिलेगा कि नहीं।

दरअसल, विराट कोहली चोट के कारण नागपुर वनडे मैच में नहीं उतरे, उनकी जगह पर श्रेयस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। मैच से पहले अय्यर फिल्म में चिल कर रहे थे। लेकिन फिर अचानक कप्‍तान रोहित शर्मा ने उन्हें फोन किया और प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की बात कही। प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए अय्यर भारत के लिए मास्‍टरस्‍टोक साबि‍त हुए। नागपुर में उन्होंने 36 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेल डाली। 

कोहली की हुई वापसी तो कौन होगा बाहर

विराट की फिटनेस पर अभी तक BCCI की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि कटक वनडे में कोहली की वापसी होती है तो श्रेयस अय्यर को ब्रेक मिल सकता है। लेकिन इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में 06 फरवरी को खेला गया था। टीम इंडिया ने यह मैच 4 विकेट से जीता। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया, टीम ने 248 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 38.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सीरीज में बढ़त बना ली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...