back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP President: क्या बीजेपी को मिलेगी महिला अध्यक्ष? जानिए रेस में हैं ये तीन बड़े नाम

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई है। पार्टी बीते कई दिनों से कई समीकरणों पर मंथन कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (BJP ) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई है। पार्टी बीते कई दिनों से कई समीकरणों पर मंथन कर रही है। इसमें नए महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी विचार किया जा रहा है। पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो चुका था, लेकिन इसे बढ़ा दिया गया था। अब ऐसे में पार्टी किसी महिला को अध्यक्ष बना सकती है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा पहली बार किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने हाल के वर्षों में महिला मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए कुछ हद से सफलता मिली है। जहां, विशेष कर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में यह सफलता मिली है। अब नए अध्यक्ष की घोषणा अगले कुछ दिनों में हो सकती है। तीन प्रमुख महिला नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में वर्तमान वित्त मंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे आगे है। निर्मला सीतारमण का पार्टी संगठन में गहरी पैठ और केंद्र में लंबे अनुभव के चलते सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा मुख्यालय में जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक की थी। उनका दक्षिण भारत से आना भाजपा के दक्षिण विस्तार रणनीति के लिए संजीवनी माना जा रहा है। जिसे पार्टी को अच्छा फायदा हो सकता है। 

दक्षिण भारत का बड़ा चेहरा डी. पुरंदेश्वरी

इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम डी. पुरंदेश्वरी का सामने आया है। डी पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश भाजपा की पूर्व अध्यक्ष रहा है। वह काफी अनुभवी और बहुभाषी नेता हैं। कई राजनीतिक दलों के साथ काम करने का अनुभव और पार्टी में व्यापक स्वीकार्यता है। उन्हें ऑपरेशन सिंदूर जैसे अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक अभियान का हिस्सा भी बनाया गया था।

पहली तमिल महिला नेता वनाथी श्रीनिवासन

तमिलनाडु की कोयंबटूर दक्षिण सीट से विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी वनाथी श्रीनिवासन का भी अध्यक्ष बनने की संभावना है। वनाथी श्रीनिवासन 1993 से भाजपा से जुड़ीं और संगठन में कई पदों पर रहकार काम कर चुकी है। 2022 में केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं और ऐसा करने वाली पहली तमिल महिला नेता।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...