नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क । बीते कुछ दिनों से सीएम ममता और अभिषेक बनर्जी के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थी। इस बीच आज कोलकाता में पार्टी सम्मेलन में अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि, अपने मतभेदों को भूलकर लोगों के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करें। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार (27 फरवरी 2025) को TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मतभेद की खबरों को खारिज किया और उनके प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। कोलकाता में पार्टी सम्मेलन में अभिषेक ने कहा मैं तृणमूल कांग्रेस का एक निष्ठावान सिपाही हूं और मेरी नेता ममता बनर्जी हैं।
बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर क्या बोले अभिषेक
TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के कुछ दिनों से बीजेपी में शामिल होने की अटकलों लगाई जा रही थी, हालांकि, आज कोलकाता पार्टी सम्मेलन में उन्होने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया है। और कहा जो लोग कह रहे हैं कि मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं, वे झूठी अफवाहें फैला रहे। मेरा सिर भी कलम कर दें तब मैं ममता बनर्जी जिंदाबाद ही कहूंगा।
इस दौरान जो भी खबरें है वो सब फर्जी और भ्रामक खबरें है। उन्होने आगे कहा कि, मैं जानता हूं अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले अपने निहित स्वार्थ के वजह से कुछ लोग इस तरह की फर्जी और भ्रामक प्रचार कर रहे है।
‘पार्टी के भीतर गद्दारों को बेनकाब करेंगे’
पार्टी सदस्यों में आपसी विवाद के बजाय लोगों की सेवा में समय बिताने का निवेदन करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, आपसी मतभेदों को साइड में रखकर जनसेवा में ध्यान दें। साजिशों में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। व्हाट्सऐप ग्रुप की सियासत में लिप्त ऐसे लोगों को मालूम होना चाहिए कि, इस तरह के प्रयास व्यर्थ होंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के भीतर जो भी गद्दारों हो उसे बेनकाब करते रहेंगे, जैसा कि पिछले विधानसभा चुनावों में किया था।





