नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में परीक्षा का पर्चा लीक होना अब विद्यार्थियों के लिए अभिशाप बन गया है। इस पेपर लीक के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में पड़ गया है। एक तरफ अभी देश में नीट पेपर लीक का मामला शंत नही हुआ की अब दूसरी तरफ सरकार ने UGC-NET 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसके बाद आज केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस की गई और हरेक सवाल का जवाब देने का प्रयास किया गया।
नई परीक्षा तिथि जल्द ही होगी घोषित
इस प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्रालय ने माना कि पेपर में कुछ गड़बड़ी हुई थी। जिसकी वजह से UGC-NET 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही मंत्रालय का कहना है कि हम जल्द ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा करेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमने मामले की जांच सीबीआई दे दिया है। जांच के बाद नई परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
छात्र हित में रद्द की गई परीक्षा
शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन छात्रों के हितों को देखते हुए हमने इसको रद्द कर दिया था। इसके बाद मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया। परीक्षा की शुचिता भंग होने की जानकारी मिलने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए हमने परीक्षा रद्द कर दी थी। हमने यह निर्णय एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर लिया था।
नीट पेपर लीक मामले को हम गंभीरता से देख रहें है
वहीं नीट पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में बिहार से कई तरह के इनपुट आ रहे हैं। हमें अभी कोई पुख्ता इनपुट नहीं मिला है जैसे ही यह नहीं आता है तब तक किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। संयुक्त सचिव ने कहा कि हम बिहार, गुजरात कनेक्शन और ग्रेस मार्क वाले सभी मुद्दों को गंभीरता से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में EOU जांच जारी है, ग्रेस मामले को सुलझा लिया गया है, सरकार ने रिपोर्ट मंगवाई है। कुछ गलत निकला तो एक्शन लिया जाएगा।
यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 9,08,580 अभ्यर्थी हुए थे शामिल
गौरतब है कि इस साल यूजीसी नेट परीक्षा जून सेशन में कुल 11,21,225 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें, पुरुषों की संख्या 4,85,579 और महिलाओं की संख्या 6,35,587 थी। जबकी इस बार की परीक्षा में कुल 9,08,580 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें पहले शिफ्ट में 4,73,484 और दूसरे शिफ्ट में 4,35,096 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा का आयोजन NTA कराता है। यह परीक्षा साल में दो बर आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के द्वारा भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है। इस बार एनटीए ने 18 जून 2024 को देश के विभिन्न शहरों में दो पालियों में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में 83 विषयों में यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित की थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




