नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । चर्चित हत्याकांड इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की कुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस एड़ीचोटी का जोर लगा रही है। पुलिस ने राजा का मर्डर कहां, किसने और कैसे की, यह पुलिस जांच में सामने आ चुका है। लेकिन शादी के महज कुछ ही दिनों बाद क्यों राजा की नई नवेली दुल्हन ने ही उसकी हत्या की यह एक सवाल हर किसी के जहन में है, और यह पहेली भी बनी हुई है।
सोनम के साथ कैसे तय हुआ रिश्ता
राजा की हत्या के बाद सदमे में गई मां के दिलों-दिमाग में भी यहीं एक बड़ा सवाल बना हुआ है। राज की मां भी सोनम से यही जवाब पाना चाहती हैं कि उसने राजा को क्यों मारा। इस बीच, लव ट्राएंगल के बाद तंत्र-मंत्र, काला जादू और नरबलि जैसे आरोप और दावे के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। राजा की मां नम आंखों और कलेजा चीर देने वाले दर्द को बयां करती है कि कैसे सोनम के साथ उनके बेटे का रिश्ता तय हुआ था।
इस पर राजा रघुवंशी की मां कहती हैं कि, दोनों के मांगलिक होने की वजह से कुंडली का भी मिलान हो गया था और परंपरागत तरीके से रिश्ता और शादी समेत सभी मांगलिक कार्यक्रम हुए। अपने बेटे के लिए न्याय की उम्मीद लगाई मां उमा रघुवंशी कातिल बहू से सिर्फ यह जानना चाहती हैं कि आखिर क्यों उसने राजा की हत्या की।
क्यों तुमने मेरे बेटे को मार डाला?- राजा की मां
राजा की मां उमा ने कहा, ‘शादी होने के बाद के सोनम हमारे घर सिर्फ चार दिन रही और फिर परंपरा के मुताबिक मायके चली गई। हमने खुशी-खुशी उसे मायके के लिए विदा किय। यदि मैं कभी उससे मिल पाई, तो एक ही बात जो उससे पूछूंगी- क्यों तुमने मेरे बेटे को मार डाला?’
राजा की मां सिर्फ यहीं जानना चाहती है कि क्यों शादी के महज चंद दिनों बाद बहू ने उनके बेटे के खिलाफ ऐसी घिनौनी साजिश रची और उसे हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस को भी अभी वजह साफ नहीं
शादी के बाद कपल पिछले महीने 20 मई को हनीमून पर मेघालय गए थे। इसके बाद 23 मई को दोनों के लापता हो गए। 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश गहरी खाई से बरामद हुई। तो कई दिनों तक लापता रहने के बाद सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया।
शादी के खिलाफ थी सोनम
वही, इस पूरे मामले में सोनम का कहना है कि उसकी मर्जी के खिलाफ यह शादी कराई गई थी और इस वजह से उसने राजा की जान ले ली। सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस को आशंका है कि हत्या में लव ट्राएंगल के अलावा भी कुछ वजह हो सकती है। वहीं, राजा के परिवार ने भी तंत्र-मंत्र और नरबलि की आशंका जाहिर की है।
क्राइम सीन पर ले जाए गए आरोपी
पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को राजा और अन्य आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जाया गया और घटना को दोबारा क्रिएट करके देखा गया। ईस्ट खाली हिल्स में घने जंगल से घिरे ऊंचे पहाड़ पर बादलों की आवाजाही के बीच आरोपियों से रीन रीक्रिएट कराया गया और यह जानने का प्रयास किया गया कि कैसे उस पूरे वारदात को अंजाम दिया गया।





