back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Republic Day 2025: DMRC की खास सुविधा, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वालों के सुबह 3 बजे से चलेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी को सुबह 3 बजे से चलेग। DMRC ने यात्रियों से यात्रा पहले से प्लान करने और शुरुआती सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर विशेष व्यवस्था की है। 26 जनवरी को मेट्रो सेवाएं सुबह 3:00 बजे से शुरू की जाएंगी, ताकि लोग आसानी से गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हो सकें।

मेट्रो सेवा का क्या रहेगा शेड्यूल

DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने जानकारी दी कि 26 जनवरी को सुबह 3:00 बजे से 6:00 बजे तक मेट्रो ट्रेनें 30-30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद पूरे दिन मेट्रो सेवाएं नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी। DMRC ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और शुरुआती सेवाओं का लाभ उठाकर किसी भी असुविधा से बचें। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि लोग समय पर कर्तव्य पथ पर पहुंच सकें और गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बन सकें।

गणतंत्र दिवस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने भी यातायात परामर्श जारी किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डीके गुप्ता के अनुसार 25 जनवरी (शनिवार) रात 9:00 बजे से शहर की सीमाओं पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल आवश्यक वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

परेड समाप्त होने तक ये प्रतिबंध लागू रहेंगे।

विजय चौक से लाल किले तक परेड मार्ग पर मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। शनिवार रात 9:15 बजे के बाद सी-हेक्सागन पर भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।

परेड कार्यक्रम का शेड्यूल

गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी। इसके अलावा, सुबह 9:30 बजे इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। इस विशेष व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो और यातायात पुलिस मिलकर लोगों को सुगम यात्रा का अनुभव देने के लिए तैयार हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 65 सेकंड का नहीं… पूरे 3 मिनट 10 सेकंड का होगा वंदे मातरम, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...