नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा दोनों ने जर्मनी में गुप्त तरीके से शादी रचा ली। उन दोनों तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो वहीं, राजनीतिक गलियारों में दोनों की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में जानते है, कि महुआ मोइत्रा के पति और पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा कौन है, क्या करते है। इन दोनों की कैसे मुलाकात हुई।
कौन है पिनाकी मिश्रा?
पिनाकी मिश्रा का भारतीय राजनीति में बड़ा नाम है। वह एक अनुभवी और प्रभावशाली राजनीतिक नेता हैं, जिनका करियर तीन दशकों से अधिक का रहा है। वे ओडिशा की पुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके है। सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील भी हैं। बीजू जनता दल (BJD) में एक वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है।
पिनाकी मिश्रा ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से जर्मनी में एक निजी समारोह में शादी की। इस विवाह ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। हालांकि, इन दोनों नेताओं की ओर से शादी को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही किसी ने इस पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।
पिनाकी मिश्रा की शिक्षा
पिनाकी मिश्रा की शिक्षा की बात करें तो वह 23 अक्टूबर 1959 को ओडिशा के कटक में जन्मे है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया और फिर वहीं, से कानून की डिग्री प्राप्त की। वे सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील भी हैं और कई हाई-प्रोफाइल मामलों में पैरवी कर चुके हैं। उन्हें कानून का बेहतर ज्ञान है।
पिनाकी मिश्रा का राजनीतिक कॅरियर
पिनाकी मिश्रा का राजनीतिक कॅरियर काफी लंबा रहा है। पिनाकी का नाम भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम है। पिनाकी मिश्रा ने 1996 में कांग्रेस की टिकट पर पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत कर संसद पहुंचे। बाद में उन्होंने बीजू जनता दल (BJD) में शामिल हो गए। और 2009, 2014, और 2019 में पुरी से सांसद चुने गए। हालांकि, 2024 के आम चुनाव में वे हार गए, उन्हे भाजपा के संबित पात्रा से हार मिली।
बीजू जनता दल में पिनाकी मिश्रा का कद उंचा रहा है। वह पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले मिश्रा ने केंद्र और राज्य के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम रोल अदा किया है। उन्होंने ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को संसद में मुखरता से उठाया।
पिनाकी मिश्रा का कानूनी कॅरियर
पिनाकी मिश्रा राजनीति के अलावा, कानून में एक बड़ा नाम है। वह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ रहे है। देश के विभिन्न हाईकोर्ट में भी प्रैक्टिस कर चुके हैं। वकालत के दौरान वे कई हाई प्रोफाइल मामलों के पैरवी कर चुके है। उनकी कानूनी विशेषज्ञता ने उन्हें संसद में विधायी मामलों पर गहन समझ प्रदान की है।





