नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । राजनीति में एक-दूसरे से मनमुटाव या पार्टी से बाहर करना तो मानों एक आम बात है लेकिन अगर पूरा परिवार ही राजनीति में एक-दूसरे के अपोजिट हो तो ये गंभीर चर्चां का विषय बन जाता है, ऐसा ही मामला बिहार से आया है जिसमें बिहार में विधान सभा चुनाव से पहले ही आरजेडी में बाप बेटे के बीच एक पोस्ट को लेकर भूचाल आ गया है। दरअसल, तेज प्रताप यादव के अपने 12 साल पुराने प्यार के सोशल मीडिया पर इजहार करने से पिता राजद सुप्रीमो लालू यादव इतने खफा हुए कि उन्हें पार्टी और परिवार से ही अलग करने की घोषणा कर डाली, आइए जानते है क्या है पूरा मामला।
BJP और JDU के घेेेरे में लालू प्रसाद यादव
बिहार में विधान सभा चुनाव से पहले मची हलचल, तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया हैंडल्स से पोस्ट और अपने 12 साल के रिलेशनशिप के खुलासे के बाद बड़े बेटे पर लालू यादव का एक्शन आरजेडी में सियासी भूचाल ले आया है। आखिर कौन है वो अनुष्का यादव जो अब बनी चर्चां का विषय। आइए जानते हैं कि अनुष्का यादव कौन हैं? जिसके चलते बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड ने आरजेडी लालू प्रसाद यादव को घेर लिया है।
कौन है अनुष्का यादव?
बता दें, तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव बिहार की ही रहने वाली हैं, जिनके भाई पहले राजद में थे। बताते हैं कि, RJD की युवा विंग अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव के पार्टी में रहते हुए ही तेज प्रताप और अनुष्का एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि, बाद में आकाश यादव को पार्टी से निकाल दिया गया। जो अब पशुपति यादव की पार्टी में हैं। अनुष्का यादव का परिवार पटना के लंगरटोली में रहता है। लालू परिवार में भूचाल का एपिसेंटर बनकर उभरी अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को तेज प्रताप यादव ने ही आरजेडी की छात्र शाखा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। जिसे जगदानंद सिंह ने अध्यक्ष पद से हटाकर गगन यादव को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी।
तेज प्रताप यादव का पोस्ट बना परिवार से बेदखल होने की वजह
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने साथ अनुष्का यादव की तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया था कि, हम एक-दूसरे को 12 साल से जानते और प्यार भी करते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने अपना अकाउंट हैक होने का दावा किया। बेटे तेज प्रताप के इस पोस्ट के बाद लालू यादव ने भी घोषणा करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी और परिवार से निकालने का ऐलान कर दिया है।
अनुष्का के भाई का साथ देने के लिए परिवार से बगावत
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से आकाश को हटाने पर भड़के तेज प्रताप ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल था। जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह के खिलाफ कोर्ट जाने तक की बात कह दी थी। इस बात से आहत हुए जगदानंद सिंह ने भी पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था जिसके बाद लालू यादव के हस्तक्षेप के बाद जगदानंद सिंह पार्टी में बने रहे। तब भी ये मामला पार्टी पर वर्चस्व की लड़ाई के रूप में देखा जाने लगा। जिसके बाद तेज प्रताप को आकाश के समर्थक नेता के रुप में देखा जाने लगा।
आकाश यादव पशुपति पारस की पार्टी की युवा ईकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष
गौरतलब है कि, तेज प्रताप के गर्म तेवर को देख लालू यादव ने अपनी सक्रियता से आरजेडी के भीतर तूफान को संभाल लिया था। जिसके बाद लालू-राबड़ी मोर्चा नाम से तेज प्रताप ने अपनी गतिविधियां तेज कर अपने छोटे भाई तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए उनके सारथी की भूमिका निभाने तक की बात कही थी। और अब तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया हैंडल से अनुष्का यादव की तस्वीर पोस्ट से आकाश का नाम भी चर्चा में आ गया जो फिलहाल पशुपति पारस की पार्टी में युवा ईकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।





