back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के सबसे अमीर CM कौन? ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, योगी, ममता, नीतीश के पास कितनी संपत्ति

रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है। वहीं, सभी 30 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,632 करोड़ रुपये आंकी गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। क्या आपको पता है देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है? एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसमें देश के 27 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है। वहीं, सभी 30 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,632 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि, अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के बीच संपत्ति में बड़ा अंतर देखने को मिला।

चंद्रबाबू नायडू बने देश के सबसे अमीर सीएम

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के मुख्यमंत्रियों में से दो अरबपति हैं। सबसे ऊपर हैं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, जिनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू हैं, जिनके पास 332 करोड़ रुपये की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, जिनकी संपत्ति 51 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

सबसे कम संपत्ति वाली सीएम ममता बनर्जी

दूसरी तरफ, सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी हैं। उनके पास सिर्फ 15.38 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हैं, जिनकी कुल संपत्ति 55.24 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, केरल के सीएम पिनाराई विजयन के पास 1.18 करोड़ रुपये, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा के पास 1.46 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

योगी, नीतीश और अन्य सीएम की संपत्ति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास कुल 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे थोड़ा आगे हैं, जिनकी संपत्ति 1.64 करोड़ रुपये बताई गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी, दोनों के पास 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संपत्ति 3.80 करोड़ रुपये आंकी गई है।

किस आधार पर हुई गिनती?

बता दें कि, ADR ने यह रिपोर्ट मुख्यमंत्रियों द्वारा चुनाव से पहले दिए गए हलफनामों के आधार पर तैयार की है। मणिपुर को इसमें शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वहां इस समय राष्ट्रपति शासन लागू है। लेकिन इस रिपोर्ट से साफ है कि भारतीय राजनीति में मुख्यमंत्रियों के बीच दौलत का अंतर बेहद बड़ा है। कोई अरबों की संपत्ति का मालिक है तो कोई लाखों में ही सिमटा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

खालिस्तानी आतंकी की हत्या की साजिश मामले में बड़ा अपडेट: निखिल गुप्ता ने कबूला जुर्म, जानिए कितनी होगी सजा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में खालिस्तान समर्थक नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...