back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP सांसद रवि किशन ने जब विधायक से मांगी माफी, ठहाके लगाने लगे लोग, कहा- क्षमा कर दि हा

भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर सदर सांसद और मशहूर अभिनेता रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोरखपुर सदर सांसद और मशहूर अभिनेता रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह को कुछ कहते हुए नजर आए आए है। दोनों के बीच बातचीत का यह वीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रवि किशन को कहते हुए सुना जा सकता है कि आपके बैनर पर हमारा फोटो नहीं है।

वायरल वीडियो में रवि किशन, ग्रामीण विधायक से कह रहे हैं कि हर जगह हमारा फोटो काटे हैं, काहे काटे हैं? और वीडियो में सांसद, विधायक से हाथ जोड़कर कह रहे है कि हमें क्षमा कर दीजिए अगर कुछ हुआ हो तो। और यह पूरी घटना राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो गोरखपुर के सूरजकुंड में कल्याण मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जहां 6 जून के इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों कल्याण मंडपम का उद्घाटन हुआ था। मंडपम मिलने से सूरजकुंड क्षेत्र के 10 वार्डों के लगभग 2 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इस प्रोग्राम में सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक विपिन सिंह समेत बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभिनेता से राजनेता बने बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला अक्‍सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का रवि किशन पर चुटकी लेने का वीडियो वायरल होता रहता है। इधर ,कई कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, रवि किशन पर चुटकी लेते नजर आए हैं। कुछ इसी तरह से सांसद रवि किशन भी कार्यक्रम से पहले विधायक विपिन सिंह पर चुटकी लेते नजर आए। दोनों का 11 सेकंड वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

रवि किशन बोले- ‘क्षमा कर दि हा’

वायरल वीडियो में सांसद रवि किशन, विधायक विपिन सिंह को कहते सुना जा सकता है कि कई लोगों ने हमसे कहा है कि आप बैनर में नहीं हैं। जिसके बाद रवि किशन हाथ जोड़कर विपिन सिंह से कहते नजर आ रहे है की हमें “क्षमा कर दि हा हमसे कुछ भईल होई त” “हर जगह हमार फोटो काट दिहल बा”।

वही, सांसद रवि किशन और विधायक के बीच बातचीत से वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मार कर हंस पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है जो भी इस वीडियो को देख रहा है अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। इसके बाद एक चर्चा का विषय बना गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...