back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gallantry Awards: क्या है वीरता पुरस्कार! जिसका हुआ ऐलान, 942 जवानों को किया जाएगा सम्मानित

वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावित क्षेत्र में तैनात जवानों को दिया गया। CRPF के 19 और उत्तर प्रदेश पुलिस के 17 जवानों को यह अवॉर्ड दिया गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा एवं सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें 95 वीरता पदक, 101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 746 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

वीरता पुरस्कार बहादुरी की मिसाल

इस वर्ष के 95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात थे। इनमें 28 जवान नक्सली क्षेत्रों के, 28 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के, 3 उत्तर-पूर्व क्षेत्र के और 36 अन्य क्षेत्रों के शामिल हैं। इस सूची में 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा के कर्मचारी शामिल हैं। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM) के तहत 101 पदक दिए गए, जिनमें 85 पुलिस सेवा, 5 अग्निशमन सेवा, 7 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड, 4 सुधार सेवा के जवान शामिल हैं। सराहनीय सेवा के लिए सम्मान 746 पदकों में 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड, 36 सुधार सेवा के कर्मियों को सम्मानित किया गया।

राज्यवार वीरता पुरस्कारों की लिस्ट

वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले राज्यों की लिस्ट इस प्रकार है छत्तीसगढ़ 11 पुलिस जवान ओडिशा, 6 पुलिस जवान उत्तर प्रदेश, 17 पुलिस जवान जम्मू-कश्मीर, 15 पुलिस जवान असम राइफल्स, 1 जवान BSF, 5 जवान CRPF, 19 जवान SSB, 4 जवान उत्तर प्रदेश फायर विभाग, 16 जवान जम्मू-कश्मीर फायर विभाग, 1 जवान को सम्मानित किया जाएगा।

विशिष्ट सेवा के तहत राज्यवार की लिस्ट

1-1 पुरस्कार अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, NDRF, NCRB, संसदीय मंत्रालय, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड 2-2 पुरस्कार, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, CISF, SSB, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) 3-3 पुरस्कार दिल्ली पुलिस, ITBP, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) 4-4 पुरस्कार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र 5-5 पुरस्कार उत्तर प्रदेश पुलिस, BSP 6 पुरस्कार CRPF, CBI 8 पुरस्कार IB गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर देश के वीर जवानों की सेवा और बहादुरी को सम्मानित किया गया, जो देश की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए लगातार कार्यरत हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 65 सेकंड का नहीं… पूरे 3 मिनट 10 सेकंड का होगा वंदे मातरम, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...