back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WBBSE 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक करके चेक करें

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल राज्यभर में कुल 86.56% छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

अदित्रो सरकार बने पूरे राज्य के टॉपर

राजगंज के अदित्रो सरकार ने इस साल टॉप करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुल 700 में से 696 अंक हासिल कर 99.43% स्कोर किया। यह पूरे राज्य में सबसे ज्यादा अंक हैं। जिला स्तर पर पूर्व मेदिनीपुर ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। यहां का पास प्रतिशत 96.46% रहा, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है।

इस साल परीक्षा में 9.69 लाख छात्र हुए शामिल

साल 2025 की माध्यमिक परीक्षा में कुल 9,69,425 छात्रों ने भाग लिया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 56 हजार ज्यादा हैं। परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। नतीजे सिर्फ 70 दिनों में जारी कर दिए गए। छात्रों को पास होने के लिए 800 में से कम से कम 272 अंक (34%) लाने जरूरी हैं। इससे कम अंक लाने वालों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा।

नतीजों से असंतुष्ट छात्र कर सकते हैं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

जिन छात्रों को अपने अंकों पर भरोसा नहीं है, वे री-इवैल्युएशन या स्क्रूटिनी (PPS) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर शुरू होगी। छात्रों को डिजिटल मार्कशीट तुरंत वेबसाइट से मिल सकती है, लेकिन असली प्रमाणपत्र और मार्कशीट स्कूलों के माध्यम से बाद में वितरित किए जाएंगे।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

बोर्ड की वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा चाहें तो उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...