back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के कई राज्‍यों में आज बदलेगा मौसम, केरल-आंध्र समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्‍यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय समेत कई राज्‍यों में बारिश के आसार है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश के कई राज्‍यों में आज रविवार को मौसम करवट बदलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय समेत 8 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया हैं। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवाती सिस्‍टम सक्रिय हैं, जिसकी वजह से बारिश वाला मौसम बन रहा है। आज रविवार को आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश, गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं का पूर्वानुमान है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। 

हल्की बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

आईएमडी के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रविवार को बारिश का अनुमान है। जबकि पूर्वोत्तर भारत में 6 से 9 अप्रैल तक बारिश होगी। इसके साथ ही 7 से 9 अप्रैल तक बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी बारिश के आसार है। इस बीच, आज असम, मेघालय में ओलावृष्टि हो सकती है। 9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तथा 8 अप्रैल को बिहार में भी यही आसार है। 

केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश

अगले कुछ दिनों में कुछ दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। इन राज्यों में केरल और माहे, तमिलनाडु, असम, मेघालय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इसके अलावा आईएमडी ने 8 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी की है। इसके प्रभाव से 8 से 11 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ व्यापक रूप से हल्की और मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का रंग, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जाने मौसम का हाल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज धूप और सामान्य से अधिक तापमान महसूस किया गया। हालांकि अब मौसम...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...