नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दिल्ली और NCR में बुधवार रात से जमकर मूसलधार बारिश हो रही है। राजधानी में बीती रात जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। जमकर बरसे बादलों के चलते राजधानी में यातायात व्यवस्था की रफ्तार भी धीमी हो गई। बता दें कि, बुधवार रात तकरीबन 9 बजे बारिश शुरू हुई थी, जो पूरी रात रुक रुककर होती रही।
रात भर जमकर बरसे बादल
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, राजधानी में रुक-रुककर और बूंदाबांदी का ये सिलसिला आज पूरे दिन चलता रहेगा। वही, इस बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर गेहूं से भर ट्रक पलट गया, जिसके बाद यहां भी यातायात बाधित हो गई। लगातार बारिश से दिल्ली-नोएडा के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई मेन प्वाइंट्स जैसे ITO, गुरुग्राम-महरौली रोड और अक्षरधाम में पानी भर गया है। इससे जाम की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आने वाले कुछ घंटों में और भी ज्यादा बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं। दिल्ली में आने वाले 7 दिन लगातार हल्की से तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बिजली चकम और बादल की गरज भी होगी। बता दें कि, बुधवार रात को दिल्ली के कई जगहों में जमकर बादल बरसे है। सफदरजंग इलाके में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 15 mm बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पालम में 28.3 mm और लोधी रोड़ पर 7.7 mm। दर्ज की गई है।
नोएडा भी जलमग्न, उमस से राहत
बुधवार रात से नोएडा इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है। दिन भर धूप-छांव भरा मौसम रहने के बाद बुधवार रात में बादलों के अचानक बरसने शुरु कर दिया जिससे दिल्ली में मौसम और भी सुहावना हो गया है। हालांकि, गुरुवार सुबह भी यहां हल्की बारिश दर्ज की गई है। मगर राहत की बात यह है कि पिछले दिनों चल रही उमस से लोगों को राहत मिली है।
कई सड़के जलजमाव में तब्दील
वही, दिल्ली-NCR में रातभर बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव वाली स्थिति पैदा हो गई है। इसे आज दिनभर ट्रैफिक जाम होने की भी आशंकाएं लगाई जा रही हैं। हालांकि, सुबह करीब 5:30 बजे अक्षरधाम रोड पर गाड़ियां वॉटर लॉगिंग के कारण रेंगते हुए चल रही थी।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगर दिन में बारिश तेज होती है तो दिल्ली के मिंटो ब्रिज, जोरबाग और कनॉट प्लेस में भी जलजमाव हो सकता है। नोएडा के भी कई इलाकों में बारिश के बाद सड़क किनारे पानी जमा हो गया है। गुरुवार सुबह दिल्ली के जनपथ इलाके में भी झमाझम बारिश हुई।




